Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकिंग्सवुड पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलवाई एल्बेंडाजोल की टैबलेट।

किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलवाई एल्बेंडाजोल की टैबलेट।

*किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलवाई एल्बेंडाजोल की टैबलेट*

डीके निगम/फरीद अंसारी

बुलंदशहर। नगर के दिल्ली रोड पर स्थित किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों को एलवंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। क्योंकि पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों को भूख कम लगती है। बार-बार उल्टी-दस्त होते हैं। पेट में दर्द रहता है तो इस परेशानी की वजह कीड़े हो सकते हैं। इससे बच्चे कुपोषित होते हैं और शारीरिक मानसिक विकास प्रभावित होता है। इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पेट से कीड़े निकालने की दवा सभी स्कूली बच्चों को एक साथ एल्बेंडाजोल की गोली खिलवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ० निशा ग्रेवाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर किया। वहीं सीएमओ०डा०सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के 16 लाख 54 हजार 228 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर बच्चों को दवा खिलाई गई। इसके लिए टीम बना दी है। पेट में कीड़े की परेशानी से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा०प्रवीण कुमार ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा खिलाने से बच्चों के पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। टीम की निगरानी में ही दवा खिलाने के निर्देश दिए गए हैं। दवा चबाकर खिलाई जाती है। जो बच्चे नहीं चबा सकते उन्हें ये पीसकर खिलाई गई। पेट में कीड़े होने पर खून की कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता है। किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में गोली खिलाते समय स्कूल के प्रबंधक आसिफ नदीम, एडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी व प्रधानाचार्य उमेश राजपूत के साथ समस्त स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img