Sunday, February 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि के सम्बन्ध में शांति कमेटी की बैठक आयोजित*

महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में शांति कमेटी की बैठक आयोजित*

*महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में शांति कमेटी की बैठक आयोजित*

जन सागर टुडे राजीव अग्रवाल
गुलावठी
नगर गुलावठी थाना प्रांगण में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान डी0जे0 एवं लाउडस्पीकर कम ध्वनि से बजाने के निर्देश दिए व डी 0जे0 संचालक ध्वनि बैस का इस्तेमाल न करें ।उन्होंने कहा कि सोमवार से महाशिवरात्रि तक मीट की दुकाने बंद रहेगीं। उन्होंने कहा कि बाइक से स्टंट करने पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने विद्युत तारों के नीचे व विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के बराबर में कावड़ यात्रा शिविर न लगाने के निर्देश दिए। सभी शिविर सड़क से 20 फीट दूरी पर लगेंगे।
धार्मिक स्थलों पर सी0सी0टी0वी कैमरे लगवाने को निर्देशित किया। उन्होंने कावड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर शराब की दुकानों को ढकवाने के निर्देश दिए। और कावड़ यात्रा निकलने वाले मार्गो को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।व सभी धार्मिक स्थलों पर साउंड लगाने के लिए परमिशन लेनी होगी, साउंड माइक एक ही लगेगा। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, अमरीश गोयल, कुलदीप नैयर, ओमपाल सिंह, शरद गर्ग, अनुराग तोमर, महेश डीजे वाले, साबिर भाई होटल वाले, व गुलावठी नगर की मीट व्यापारी, व गणमान्य लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img