Sunday, February 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का इस साल का दूसरा होली गीत 'लगा लीजिए' सिंगर...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का इस साल का दूसरा होली गीत ‘लगा लीजिए’ सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस नीतू यादव के साथ हुआ रिलीज

होली से पहले ही फाल्गुन मास में बसंत ऋतु का खुमार लोगों का मन मोह रहा है। बसंती बयार के साथ लोग बाग फगुआमय हो रहे हैं और इसी माहौल में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार होली गीत संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी होली गीत ‘लगा लीजिए’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपनी मनमोहक अदाओं से चार चाँद लगा दिया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का इस साल का होली गीत है, जिसका फिल्मांकन रंग गुलाल अबीर और होली के हुड़दंग के साथ किया गया है। यह होली गीत देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है और होली से पहले ही लोगों को होली के रंग से सराबोर कर रहा है। ये होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में एक्ट्रेस नीतू यादव होली की मस्ती में चूर, रंग-बिरंगे रंगों रंगी मस्ती के अंदाज में अपने हसबैंड से कह रही है कि…
‘होली है आज इनकार नाही करूंगी, आपका मुंडवा बेकार नाही करूंगी, आइए ना अजमा लीजिए, भाव खाना है तो खा लीजिए, मन है तो बलम जी लगा लीजिए, फगुआ का फायदा उठा लीजिए, मन है तो बलम जी लगा लीजिए…’

लिंकः https://youtu.be/O6qSu177_aQ?si=Ci8I3peseACwerE6

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘लगा लीजिए’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का इस साल का दूसरा होली गीत ‘लगा लीजिए’ है। इस होली गीत को सिंगिंग करने में मुझे बहुत अच्छा लगा था। हसबैंड और वाइफ पर आधारित ये होली गीत फुल इंटरटेनिंग है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस का दिल आभार व्यक्त करती हूँ।
वहीं नीतू यादव ने कहा कि ‘मुझे खुशी है एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के होली गीत में परफॉर्म करने का मुझे मौका है। इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार को दिल थैंक्यू! इस गाने को ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सबका ऐसे ही प्यार बना रहे।’

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img