Saturday, February 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबैंक में सेवा के 30 वर्ष पूरे होने पर स्टाफ ने बृजेश...

बैंक में सेवा के 30 वर्ष पूरे होने पर स्टाफ ने बृजेश शर्मा को किया सम्मानित

  • बैंक में सेवा के 30 वर्ष पूरे होने पर स्टाफ ने बृजेश शर्मा को किया सम्मानित

जनसागर टुडे गगन बंसल 
जहांगीराबाद। नगर के अनूपशहर बाईपास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में तैनात हेड कैशियर व क्षेत्रीय सचिव बृजेश शर्मा की सेवा के 30 वर्ष पूरे होने की खुशी में उनके सहकर्मियों ने फूल माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर उनको सम्मानित किया। बृजेश शर्मा ने बताया कि सन 1996 में 3 फरवरी के दिन छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उनकी जॉइनिंग हुई थी। मां गंगा के आशीर्वाद से बैंकिंग सेवा शुरू की और धीरे धीरे उनकी सेवा के 30 वर्ष पूरे हो गए। इस दौरान उन्होंने काफी खट्टे मीठे पलों के अनुभव लिया। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देने के साथ -साथ अपने माता पिता, परिजनों, सभी सहयोगियों, साथियों ,मित्रों, और ग्राहकों का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान विपिन कुमार, रोहित शर्मा, मनीष कुमार, नाहर सिंह, मनोज, गोविंद आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img