Friday, February 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRजीडीए जोन-6 में अवैध निर्माण का बोलबाला, वैशाली–कोसांबी में नियमों की अनदेखी,अधिकारी...

जीडीए जोन-6 में अवैध निर्माण का बोलबाला, वैशाली–कोसांबी में नियमों की अनदेखी,अधिकारी खामोश

गाजियाबाद –
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के जोन-6 अंतर्गत वैशाली और कोसांबी क्षेत्रों में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है। वहाँ के स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर बहुमंजिला इमारतें, दुकानों के शटर और बेसमेंट तक बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से  तैयार किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे बिल्डरों के हौसले बुलंद हैं। लोगो का मानना यह भी है कि जीडीए के चंद अधिकारियों ने इस अवैध निर्माण के एवज में उन बिल्डरों से प्रति मंजिल के हिसाब से अच्छी खासी मोटी रकम वसूली है जिसके कारण वो बिल्डर बेखौफ होकर बिना मानकों के अवैध निर्माण कर रहे है ।
सूत्रों के अनुसार, वैशाली सेक्टर 4 एवं 5 में एवं कोसांबी में  आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से पार्किंग, जल निकासी और सुरक्षा मानकों पर भी असर पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और यातायात जाम आम हो गया है। वैशाली में  5/19 सेक्टर 5 वैशाली, 108  सेक्टर 4 वैशाली,प्लॉट नंबर 8 सेक्टर 4 वैशाली,प्लॉट नंबर 10 सेक्टर 4 वैशाली, 287 सेक्टर 4 वैशाली,एवं 4/303 सेक्टर 4  वैशाली और इस तरह कई अवैध निर्माण हो रहे है ।
वहीं, नियमों के उल्लंघन से भविष्य में हादसों की आशंका भी जताई जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने जीडीए से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। लोगो द्वारा कई बार शिकायतों किये जाने के बाद भी कार्यवाही न किया जाना एक जीडीए पर सवालिया निशान बन चुका है ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img