गाजियाबाद -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल एवं समाजसेवी अजय गुप्ता ने कहा कि अभी हाल में ही मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह की सासू मां गोकुलवासी हो गई थी,3 तारीख को गुड़गांव स्थित आवास पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा रखी थी,जिसमें महामहिम को श्रद्धांजलि देने आना था,पर गाजियाबाद बालों का प्रेम और लगाव श्रद्धांजलि सभा से एक दिन पहले गाजियाबाद खींच लाया,क्योंकि उन्होंने एक परिवार की तरह,हर गाजियाबाद के निवासियों के बीच 2014 से अपना प्यार और लगाव बरकरार रखा हुआ है,

राजनगर स्थित उनके आवास पर उनके आने का टाइम 12:00 बजे था,पर उनके चाहने वाले सुबह 10:00 बजे से ही वहां पर जमघट लगना शुरू हो गया,अनेकों पत्रकार बंधुओ और महानगर के गणमान्य लोग मोहब्बत से मिलने पहुंचे,फिर दौर चला प्रेम और जज्बातों का जो शाम 4:00 बजे तक जारी रहा,उसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश साधना जी की पत्नी के देहांत के बाद श्रद्धांजलि सभा में अपनी संवेदनाएं देने के लिए जनरल वी के सिंह पहुंचे,मिजोरम के राज्यपाल के पद पर विराजमान होने के बाद भी,उनका अपार स्नेह ना कम हुआ,ना कभी कम होगा,इसे कहते हैं एक अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान की पहचान,जो जलवा पहले था,वह आज भी है,और हमेशा रहेगा,यही एक सच्चे देशभक्त की पहचान है,






