Tuesday, February 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने 35 से 40 आयु...

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने 35 से 40 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर बड़ी उपलब्धि की हासिल । 

 

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने 35 से 40 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर बड़ी उपलब्धि की हासिल ।

हापुड़/ जनपद के जनुपुरा गाँव निवासी नवीन कुमार ने नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी तक राजस्थान के अजमेर में आयोजित की गई थी।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने 35 से 40 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही 4×400 मीटर रिले दौड़ में भी उन्होंने उत्तराखंड टीम की ओर से हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नवीन कुमार के इस शानदार प्रदर्शन से उनके गाँव जनुपुरा सहित पूरे हापुड़ जनपद में खुशी का माहौल है।
नवीन कुमार के पिता कृष्ण कुमार एवं माता सविता देवी सहित समस्त ग्रामवासी उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नवीन ने न केवल अपने गाँव बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
नवीन कुमार का सपना है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए पदक जीतें। उनकी इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img