Monday, January 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र...

गणतंत्र दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने किया ध्वजारोहण।

गणतंत्र दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने किया ध्वजारोहण।

संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर करोड़ों करोड़ों के मसीहा के चित्र पर बसपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी देश के महापुरुषों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता : जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने फहराया तिरंगा झंडा।
बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि आज देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है इस देश को आजाद कराने में न जाने कितने महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी उन वीर शहीदों को आज बड़े गर्व के साथ याद किया जा रहा है जिन्होंने आजादी में बड़ा योगदान दिया था सभी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा है कि हमारे देश के महान वीर सपूतों को नमन करता हूं जिन्होंने इस देश की खातिर बलिदान दिया है। आज ही के दिन 26 जनवरी सन 1950 को देश में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान लागू हुआ था ऐसे महामानव डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करता हूं जिन्होंने संविधान रच कर देश में दलित शोषित वंचितों को बराबर का हक दिलाया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार सत्यदेव गौतम कुंवर मौ. अब्दुल मेरठ मंडल प्रभारी (भाई चारा कमेटी) प्यारे लाल जाटव सुरेश चंद हरवीर सिंह अनिल प्रधान रमेश कुमार कर्मवीर सिंह फूल बाबू बबलू गौतम डॉ बीरेंद्र सिंह भारती रवि निगम राकेश प्रजापति योगेंद्र मास्टर जी राजेंद्र सिंह लक्ष्मी जाटव शिव कुमार नवाब सिंह सुनील दत्त शर्मा अजय पाल सिंह फौजी एड नेमपाल सिंह जितेंद्र सिंह मनमोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img