ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज शिकारपुर में मना हर्ष उल्लास के साथ 77 वा गणतंत्र दिवस।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर शिकारपुर नगर के ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।विद्यालय के प्रबंधक सीपी शर्मा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि देश को महान बनाने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि हम सब नागरिकों का भी योगदान जरूरी है। हमें अपने संविधान का सम्मान और कर्तव्य का पालन करना चाहिए। प्रधानाचार्य तेजवीर कुमार ने बताया कि भारत का संविधान कानूनी दस्तावेज के साथ -साथ हमारे देश की आत्मा और शक्ति है यह हमें समानता ,स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं यह असंख्य बलिदानों का परिणाम है वीर – वीरांगनाओं का जीवन हमें सिखाता है कि देश से बड़ा कुछ नहीं होता विद्यालय के छात्र-छात्राएं साक्षी,अर्निका ,मुस्कान कनक,परी ,छवी , पीयूष, सगुन अहद , द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालक
आर पी सिंह और दीक्षा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नरेश शर्मा, एनके शर्मा, हरकेश सिंह , संजीव कुमार, रॉबिन शर्मा ,कपिल कुमार त्यागी ,जयवीर सिंह , विनीत कुमार ,नंदिनी शर्मा ,अनुपमा राजोरा ,संगीता चौधरी, महक , सोनी , ललिता, सना,लकी आदि स्टाफ उपस्थित रहा।






