राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन संघ शताब्दी वर्ष का किया आयोजन।
जेपी गौतम संवाददाता
रामघाट/बुलंदशहर/जरगवां में राष्ट्रीय स्व
यंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन संघ शताब्दी वर्ष का आयोजन शुभारंभ डॉ सुरेंद्रानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर गंगा धाम आश्रम रामघाट द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम मोहनी गार्डन जरगवां में श्रीकांताचार्य महाराज ट्रस्ट सिद्ध बाबा आश्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन संघ शताब्दी वर्ष का आयोजन शुभारंभ डॉ सुरेंद्रानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर गंगा धाम आश्रम रामघाट द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम मोहनी गार्डन जरगवां में श्रीकांताचार्य महाराज ट्रस्ट सिद्ध बाबा आश्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विराट प्रचारक व विशिष्ट अतिथि सीता मातेश्वरी /राधेश्याम ने हिंदू संगठन के ऊपर विशेष विचार व्यक्त किए
पंचायती महा निर्माण अखाड़ा और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ सुरेंद्रानंद गिरी मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोगों को जातियों में ना भटक कर एकजुट होकर सिर्फ हिंदू बनना चाहिए उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को हिंदू धर्म की जानकारी होने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि अब कट्टर हिंदू बनने की आवश्यकता है तथा हिंदुओं को शास्त्र की जगह शस्त्र की आवश्यकता है।
सीता मातेश्वरी प्रचारक धर्म जागरण प्रमुख विराट कांताचार्य महाराज और विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने भी हिंदू एकता की बात कही। सम्मेलन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची कार्यक्रम का संचालन मास्टर राम प्रकाश वर्मा ने किया हिंदू सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह और नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य सहित पुलिस बल तैनात रहा
कार्यक्रम में भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव केपी सिंह पूर्व डीआईजी गजराज सिंह आर्य रामप्रकाश मास्टर विकास अग्रवाल अजय कुमार प्रमोद कुमार लोधी अशोक कुमार लोधी इंजीनियर वीरपाल सिंह यादव प्रधान आनंद कुमार लोधी फौजी रोकिंश कुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।






