राजमिस्त्री का हुआ एक्सीडेंट इलाज के दौरान हुई मौत।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहार क्षेत्र के एक गांव का राजमिस्त्री शनिवार को दोपहर बाद एक वाहन की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव रजापुर निवासी योगिन लोधी पुत्र मुन्ना सिंह उम्र करीब 32 साल चिनाई का काम करके पत्नी अर्चना और दो बच्चे जैसे तैसे पालन पोषण कर रहा था। पिछले तीन दिन से पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सुबह घर से पैदल निकल गया था। घूमते घूमते जहांगीराबाद होते हुए अमरगढ़ को पैदल नशा में चार बजे के लगभग आ रहा था। दो तीन वाहनों से जैसे तैसे बचा, उसके बाद एक वाहन की टक्कर लग जाने से सड़क पर गिर पड़ा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरगढ़ चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आज रविवार को उसका शव घर पर पहुंच गया। मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया है। पत्नी अर्चना और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।






