गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में अगौता थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान किए जाएंगे सम्मानित ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न पुलिसकर्मी जनपद में किए जाएंगे सम्मानित।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर 77 वें गणतन्त्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये हैं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण को उनकी उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं/ उत्कृष्ट कार्यो के लिए पदक प्राप्त करने पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रसंशनीय कार्यो हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एम एस एम)* उप निरीक्षक सुभाष बाबू जनपद बुलंदशहर
*सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत)*
निरीक्षक अतुल कुमार चौहान जनपद बुलंदशहर उप निरीक्षक कृपाल सिंह जनपद बुलंदशहर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र पाल जनपद बुलंदशहर
उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस रामकिशन जनपद बुलंदशहर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह जनपद बुलंदशहर
*सेवाभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह*
निरीक्षक बलराम सिंह जनपद बुलंदशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक रजनीश कुमार जनपद बुलंदशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह उप निरीक्षक राजेश कुमार जनपद बुलंदशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अक्षय कुमार जनपद बुलंदशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किए जाएंगे।






