साधु-संतों के साथ कथित मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन।

अनिल कुमार सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर
बुलंदशहर मणिकर्णिका घाट से जुड़े मामले और साधु-संतों के साथ कथित मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर शंकराचार्य के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से रोक दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल संत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे सनातन पर आघात है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार को इस मामले में घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। बुलंदशहर में मणिकर्णिका घाट और शंकराचार्य के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देर तक जारी रहा। इस मौके पर तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।






