Tuesday, January 20, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशधड़ल्ले से दौड़ रहे हैं हूटर लगे वाहन जिम्मेदार मौन।

धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं हूटर लगे वाहन जिम्मेदार मौन।

धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं हूटर लगे वाहन जिम्मेदार मौन।
डीके निगम संवाददाता 
शिकारपुर/बुलंदशहर /न्यायालय व शासन के आदेशों के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में लोग अपनी हनक को बरकरार रखने के लिए अपने प्राइवेट वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लेकर खुलेआम घूमते नजर ही नहीं आते बल्कि अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसे वाहनों को रोकने का प्रयास करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं वाहनों पर हूटर लगवाना एक फैशन बन गया है जिसके चलते हूटर लगे तमाम वाहनों की एक बाढ़ सी आ गई है। जनपद में छूट भैया नेताओं एवं आम व्यक्ति द्वारा अपना रुतबा एवं जल्दी रास्ता मिल जाने के लिए हूटरों का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। तेजी से चलते इन वाहनों द्वारा हूटर का प्रयोग किए जाने से दुर्घटना की आशंका व्याप्त हो जाती है। वही  यातायात भी इनके कारण प्रभावित हो जाता है। वर्तमान में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है किंतु इन हूटरो की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार द्वारा हूटरों का प्रयोग करने के लिए कैडर निर्धारित किया गया है जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारी ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह इसलिए किया गया है कि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के काफिले के दौरान कोई व्यवधान न हो इसलिए होरन के लिए हूटर का प्रयोग किया जाता है। हूटर का प्रयोग आपात स्थिति में एंबुलेंस व फायर बिग्रेड की गाड़ियों में भी किया जाता है। हूटर के प्रयोग के बारे में शासन के कड़े निर्देश के बावजूद जिले में इसका धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है। आम लोगों ने अपने निजी कारों टाटा सुमो स्कॉर्पियो आदि में हूटर लगाकर लोगों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। आखिर कब होगी ऐसे लोगों पर कार्रवाई।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img