सीपीआईएम बुलंदशहर के जिला कमेटी सदस्य व सीटू के जिलाध्यक्ष कामरेड सुरेश चंद का हुआ निधन।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/कामरेड सुरेश चंद का निधन आज 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को सुबह 7:00 बजे हो गया वह पिछले एक वर्ष से गंभीर रूप से बीमार थे और इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती थे। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वह बुलंदशहर जिले के कस्बा शिकारपुर के रहने वाले थे
कामरेड सुरेश चंद वर्तमान में सी.पी. आई.(एम.) बुलंदशहर जिला कमेटी सदस्य और मजदूर संगठन सीटू के जिला अध्यक्ष ,तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव थे। कामरेड सुरेशचंद 17 वर्ष की उम्र से सफाई कर्मचारी आंदोलन मे शामिल हो गये। व जनवादी नवजवान सभा के जिला सचिव रहे। तब से लेकर अंतिम सांस तक मेहनतकश जनता के लिए संघर्ष करते रहे। वे मजदूरों व किसानों के आंदोलन की एकजुटता के पक्षधर थे। उसी के चलते काले कृषि क़ानूनों के खिलाफ दिल्ली मे चले किसान आंदोलन मे अपने मजदूर संगठन सीटू के साथ लगातार हिस्सेदारी की। उनके निधन से कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) , जिले के ट्रेड यूनियन आंदोलन,और सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को भारी क्षति हुई है।
कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) जिला कमेटी बुलंदशहर ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।और परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।






