रामचरित मानस पाठ सुनकर मांगी ईश्वर से खुशहाली की मन्नत।बुलंदशहर मंडल अध्यक्ष व कॉर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव के पैतृक निवास गांव रौरा विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर जनपद बुलंदशहर शिव मंदिर में चल रहे रामचरितमानस पाठ में पहुंचकर क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कांग्रेस नेताओं ने रामचरित मानस पाठ का वाचन एवं श्रवण कर, ईश्वर से क्षेत्र जनपद प्रदेश व देश के नववर्ष के शुभ अवसर पर कल्याण की कामना की। रामचरितमानस पाठ के श्रवण व वाचन व्यास पीठ पर दिन में पत्रकार अश्वनी भारद्वाज, पत्रकार हिंदुस्तान राजीव शर्मा मुख्य प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, क्षत्रिय महासभा से श्याम प्रधान,सरवन सिंह राघव,कोऑर्डिनेर कांग्रेस प्रज्ञा गौड़,शिक्षक नेता राजकुमार राघव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी, बृजेश उर्फ पिकी चौधरी आदि भक्तजन सम्मिलित रहे।






