Wednesday, January 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमासूम को खेत में ले जाकर किया कुकर्म।

मासूम को खेत में ले जाकर किया कुकर्म।

मासूम को खेत में ले जाकर किया कुकर्म।
यतेंद्र त्यागी संवाददाता 
बुगरासी।थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। परिज नों ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
पुलिस चौकी ऊंचागांव क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 4 के छात्र को गांव निवासी 11वीं का एक छात्र बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया था। जिसके बाद उसको सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने मोबाइल से  वीडियो बना लिया। इसके बाद मासूम को परिजनों को नहीं बताने की हिदायत दी। उस समय का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को वीडियो वायरल होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।  जिसके बाद मासूम से घटना की जानकारी की तो उसने बताया की चार दिन पहले मुझको अपने साथ ले गया था। और खेत में ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया था। और घर पर न बताने पर धमकी दी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसकी सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सा परीक्षण के लिए सीएचसी ऊंचागांव पर भेजा है। पीड़ित के पिता ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।घटना की जानकारी के लिए एसओ नरसेना से फोन पर बात करनी चाही तो फोन रिसीव नही किया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img