भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्तों ने किया नगर भ्रमण।
देवालय पथवारी से आरम्भ हो कर कालेश्वर मंदिर पर हुई हुआ यात्रा का समापन
नगर भ्रमण के उपरांत मंदिर में कराया गया सुंदरकांड का पाठ
नगर के व्यापारी अजय शर्मा ने कराई श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
डीके निगम/धर्मेंद्र लोधी
डिबाई,(बुलंदशहर): शनिवार का सवेरा डिबाई वासियों के लिए श्रीराम नाम के जयकारों के साथ शुरू हुआ। आयोजन था… नगर के व्यापारी अजय शर्मा द्वारा नगर के कालेश्वर मंदिर परिसर में श्रीराम भगवान के दिव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा।
ज्ञात हो कि नगर के मुख्य व्यापारी अजय शर्मा बैटरी वालों के द्वारा शनिवार को श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कराया गया। जिसमें डिबाई के एनएच 509 स्थित देवालय पथवारी से श्री राम भगवान दरबार की विग्रहों को झांकी स्वरूप शोभायात्रा के रुप में नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें नगर के जनमानस ने भरपूर संख्या में मौजूद रह कर धर्म लाभ अर्जित किया। इसके बाद कालेश्वर मंदिर पर यात्रा के पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ का भव्य आयोजन किया गया। जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। नगर के इस दिव्य आयोजन में अजय शर्मा, अभय शर्मा, अमन शर्मा के अलावा उनके परिजन तथा इष्ट मित्र विशेष रूप से मौजूद रहे।






