Tuesday, December 23, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगुरु गोबिन्द सिंह के चारों साहिबजादों ने धर्म के लिए अपनी जान...

गुरु गोबिन्द सिंह के चारों साहिबजादों ने धर्म के लिए अपनी जान न्यौछावर कर बचाया हिन्दुस्तान*

 

*गुरु गोबिन्द सिंह के चारों साहिबजादों ने धर्म के लिए अपनी जान न्यौछावर कर बचाया हिन्दुस्तान*

बुलंदशहर। खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार बेटों सहित अनेक सिख योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान कर देश और धर्म को बचाया। राष्ट्र चेतना मिशन 11 दिन लगातार विभिन्न स्कूलों के बच्चों को उनकी शौर्य गाथा की याद दिला रहा है।

मंगलवार को बुलंदशहर से मेरठ हाईवे पर स्थित सैंट गिरि स्कूल में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुग़लों के अत्याचारों का मुँहतोड़ जवाब देने वाले शूरवीर सिख योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के दो बड़े पुत्र अजीत सिंह और जुझार सिंह 21 दिसम्बर सन् 1704 को चमकौर के युद्ध में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए तथा दोनों छोटे बेटे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिन्द के नवाब वज़ीर ख़ान ने क़िले में 26 दिसम्बर 1704 को ज़िंदा ही दीवार में चिनवाकर मार दिया।

भीषण अत्याचारों के बावजूद उन्होंने धर्म बदलना स्वीकार नहीं किया और सनातन की रक्षा में बलिदान हो गए। उनकी क़ुर्बानी ने हज़ारों लाखों योद्धाओं को प्रेरित किया और मुग़लों से अनवरत संघर्ष चलता रहा।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में संस्था की ओर से सैकड़ों बच्चों को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर एनिमेशन फ़िल्म चार साहिबज़ादे दिखाकर इस ऐतिहासिक घटनाक्रम से अवगत कराया गया। समापन के समय नवम गुरु तेग़ बहादुर की जीवन गाथा की पुस्तक भी वितरित की गई।

अध्यक्षता करते हुए सैंट गिरी स्कूल के प्रिंसिपल अंकित अंसारा ने आयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के विशेष प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चों और युवा पीढ़ी को हमारे रक्तरंजित इतिहास का ज्ञान होना वास्तव में बहुत जरूरी है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया।

व्यवस्थाओं में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, स्कूल प्रिंसिपल अंकित अंसारा, संजीव यादव, देवेश शर्मा, अरुण राजपूत, हेमन्त गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, मुकुल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img