*मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वीरू साहनी ने गुलावठी नगर में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात*

जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे नगर गुलावठी में मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वीरू साहनी ने जिला बुलंदशहर भ्रमण के दौरान अनिमेष अगस्तिन सभासद नगर पालिका परिषद गुलावठी के आवास पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
नगर गुलावठी में पहुंचने पर मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष वीरू साहनी का भव्य स्वागत किया गया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया व नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंघल,अनिमेष अगस्तिन मिलाप अगस्तिन ने फूल माला व पटका पहन कर उनका स्वागत किया।
आवास पर पहुंचकर मत्स्य जीवी सहकारी संघ अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मिक भेंट कर वार्ता की व पार्टी के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने मत्स्य जीवी विभाग के विकास कार्यों की चल रही योजनाओं व कार्यों की विस्तृत चर्चा की।
इस कार्यक्रम में नगर गुलावठी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंघल,अनिमेष अगस्तिन सभासद, मिलाप अगस्तिन, साहुल अगस्तिन, विक्की आनंद, अनिल कुमार, नितेश कुमार, परमानंद सैनी, गौरव तेवतिया, अंकुश जीनवाल, आनंद गौतम, कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।






