Wednesday, January 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशन्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन

जनसागर टुडे संवाददाता गगन बंसल 
जहांगीराबाद। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 के अंतर्गत दिन शनिवार को विकास खंड जहांगीराबाद की न्याय पंचायत नवीनगर की खेलकूद प्रतियोगिता ग्राम रौण्डा स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद के चेयरमैन किशनपाल लोधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बुलंदशहर के सांसद डॉ० भोला सिंह उपस्थित रहे। आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओ में दौड़, कब्बड्डी, खो-खो आदि का बालक/बालिका वर्ग में आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल एवं माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा के पीटीआई की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी
100 मीटर बालक दौड़ में विपुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसी क्रम में 100 मीटर की बालिका दौड़ में अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक दौड़ में शिवम एवं 200 मीटर बालिका दौड़ में श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में नवीनगर की टीम विजेता तथा रौण्डा की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग खो-खो खेल में किसान आदर्श इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। आयोजित प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान रौण्डा श्रीमती मिथिलेश चौधरी, खेल संयोजक सुनील गिरी महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया, जिला पंचयात सदस्य सतपाल सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कपासिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img