“डॉ. भीमराव आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2025” का किया आयोजन।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ए
वं युवा एवं बाल विकास समिति द्वारा जनपद बुलंदशहर में “डॉ. भीमराव आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2025” का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में जनपद बुलंदशहर के खुर्जा, सिकंदराबाद, जैनपुर, अनूपशहर, बिवयाना सहित कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 1900 परीक्षार्थियों (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) ने प्रतिभाग किया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे समयानुसार किया गया, परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्षों, विचारों, संविधानिक ज्ञान एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति रुचि एवं समझ विकसित करना है। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी हेतु प्रेरणा प्रदान की। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष एड० मानसिंह गौतम ने सभी केंद्र प्रभारियों, कक्ष निरीक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“यह प्रतियोगिता केवल परीक्षा नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का अभियान है जो बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।” उन्होंने सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में शिक्षा, समानता एवं नैतिकता के प्रसार में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर भारतीय बौद्ध महासभा (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष – एड० मानसिंह गौतम, इंजीनियर नाहर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष,सत्येंद्र सिंह, बिन्नामी बौद्ध, विजय गौतम ,डॉक्टर अनिल कुमार, इंजीनियर देवराज भास्कर , पूर्व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह आईटीआई तेजवीर सिंह दिनेश भारती, रोविन कुमार,डॉक्टर परम सिंह , वीरेंद्र कुमार झमन सिंह संदीप कुमार आदि ने विशेष योगदान दिया।






