Sunday, November 2, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदो बच्चियों का शव खेत से बरामद पुलिस मामले की जांच में...

दो बच्चियों का शव खेत से बरामद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 दो बच्चियों का शव खेत से बरामद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर शनिवार को देर शाम थाना डिबाई पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवी का नगला निवासी दो सगे भाईयों मुकेश व ओमवीर की 02 पुत्रियां जिनकी उम्र करीब 05 वर्ष व 07 वर्ष है, खेलते समय गायब हो गयी थी। इस सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण सहित कई थानो की पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर रात भर बच्चियों की तलाश की गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिबाई पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज रविवार की सुबह बच्चियों के शव गांव के बाहर एक खेत में जिसमें पानी भरा हुआ है , एक गड्ढे में बरामद हुए है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया है कि प्रथम दृष्टया बच्चियों का खेलते हुए पैर फिसल जाने से डूबने के कारण मृत्यु की सम्भावना प्रतीत हो रही है। शवों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराते हुए सभी पहलुओ पर गहराई से जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img