
जनसागर टुडे संवाददाता गगन बंसल की रिपोर्ट
जहांगीराबाद। नगर पालिका परिषद ने स्थानीय निवासियों को टैक्स आदि ऑनलाइन जमा करने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-नगर पोर्टल सेवा के प्रति जागरूक किया। नगर पालिका कर्मचारी पवन शर्मा व जैकी ठाकुर ने प्रत्येक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम चलाया और ई-नगर पोर्टल का उद्देश्य और लाभ आदि के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि यह एक ऑनलाइन मंच है जो विभिन्न सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप से प्रदान करता है, जिससे स्थानीय सरकारी प्रक्रियाओं को सरल और सुलभ बनाया गया है। इस पोर्टल पर, नागरिक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति व जल कर का भुगतान, जल कनेक्शन जैसी कई सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सविता अग्रवाल, वंदना गर्ग, सुमन गुप्ता, अनीता ठाकुर, सारिका बंसल, राजू तायल, अक्षय अग्रवाल, जयरानी गिरी, पुष्पा ठाकुर, सिल्की, कमला जिंदल, सविता शर्मा, नीलम गोयल आदि मौजूद रहे।






