राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार पटेल को किया गया नमन,

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि,
अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर। भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय के कारण ही आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।






