मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति टीम थाना अहमदगढ द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/ उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में बुधवार को थाना अहमदगढ पर नियुक्त मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा गुमशदा महिला को सकुशल बरामद उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय हैं कि बुधवार को थाना अहमदगढ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना अहमदगढ पर सूचना दी गयी थी कि उसकी पत्नी, जो मानिसक रूप अस्वस्थ हैं, घर से बिना बताये कहीं चली गयी हैं। अहमदगढ़ थाना पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचन्द शर्मा का0 राशिद अली, म0का0 छवि कौशिक आदि शामिल रहे।






