Wednesday, October 29, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुलंदशहर में भव्य जिला युवा सम्मेलन...

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुलंदशहर में भव्य जिला युवा सम्मेलन आयोजित।

 

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुलंदशहर में भव्य जिला युवा सम्मेलन आयोजित।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर के पावन कुटीर, सिकंदराबाद में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री के पी सिंह ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है जो युवाओं की शक्ति से ही सफल होगा। युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं और भाजपा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित है।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज देश का हर युवा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से जुड़कर अपने क्षेत्र, अपने जिले और अपने राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है।”

— युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम ने कहा कि “युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है, और जब युवा जागता है, तो परिवर्तन स्वतः होता है। आत्मनिर्भर भारत अभियान का सार यही है कि हर युवा अपने कौशल के बल पर आत्मनिर्भर बने और समाज को सशक्त करे।”
उन्होंने कहा कि “भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित में समर्पित है, और युवाओं का यह सम्मेलन इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।”

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि “आज का युवा देश के भविष्य का निर्माता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का आह्वान हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने संसाधनों, अपने श्रम और अपनी सोच से भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान दें।”
उन्होंने कहा कि “भाजपा संगठन युवाओं को अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आज का सम्मेलन उसी संकल्प का परिचायक है।”

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा भवतोष गुर्जर, जिला महामंत्री संजय गुर्जर
जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री के.पी. सिंह, नवीन शर्मा, ऋषभ पंडित ,मोहित सोनी, कपिल राघव, पंकज शर्मा, सोनू प्रधान,मनु शर्मा,अमित चौधरी,बब्बल चौधरी, सुबोध मलिक,रजत सिंह,समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img