Saturday, October 25, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशहंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस डीएपी खाद पुलिस की मौजूदगी में...

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस डीएपी खाद पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस डीएपी खाद पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया गया।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर

बुलंदशहर आहर थाना क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित किसान सहकारी समिति लि0 दरावर पर हंगामे के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण किया गया है। समिति पर किसान आज शनिवार सुबह करीब नौ बजे से खाद लेने के लिए आने लगे थे उनमें सदस्य और बिना सदस्य थे भीड़ हो गई।दस बजे समिति का कार्यालय खुला तो लोग परिसर में पहुंच गए। उसके बाद समिति के कर्मचारियों ने समिति सदस्य किसानों की सूची बनानी शुरू की तो लोग हंगामा करने लगे।तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस उपनिरीक्षक सचिन कुमार और उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ समिति पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से विचार विमर्श किया। कर्मचारियों ने समिति के सदस्यों की सूची बनाई और उन किसानों को लाइन में खड़े होकर खाद लेने के लिए कहा।तब पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध हुआ। फिर शांतिपूर्ण ढंग से वितरण होता रहा। इस समिति से सम्बंधित करीब दस गांवों के लोग डी ए पी लेंने पहुंच गए थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img