Saturday, October 25, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपहासू क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन...

पहासू क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन सम्पन्न।

पहासू क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन सम्पन्न।

बालक-बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर। पहासू क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत करियावली में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेतराम शर्मा इंटर कॉलेज, करियावली के खेल मैदान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पहासू दिवा रानी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, कार्यक्रम संयोजक योगेश राघव, ऋतिक शर्मा, ग्राम प्रधान बबलू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के बीच दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप पूनिया एवं बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया।
परिणाम के अनुसार बालक कबड्डी टीम में काँधे की टीम प्रथम रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मानव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में आरवी ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img