लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में योजना बैठक आयोजित।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर

बुलंदशहर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय बुलंदशहर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में योजना बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) आयोजित की जाएगी जो प्रातः 7:00 बजे यमुनापुराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर काले आम पर राजा बाबू पार्क में समापन होगा। एवं 5 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जिसके संबंध में विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई सुबह का संबंधित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें शामिल होकर सरदार पटेल के योगदान को नमन कर सकें।
जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जाएगा, जो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली छात्र, युवा संगठन, व्यापारी और सामाजिक संस्थाएँ भी इसमें भाग लेंगी।
इस अभियान को संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा भवतोष गुर्जर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह देखेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक अनीता लोधी, विजेंद्र खटीक मुंशीलाल गौतम,भावतोष गुर्जर, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,दीपक दुल्हेरा, उषा बंसल,भाजपा नेता जय प्रकाश शर्मा, शंभू सिंह राघव, रविन्द्र राजौरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह नवीन शर्मा,जिला मंत्री अरविन्द दीक्षित,राजू लोधी,कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा,दिव्यांश त्यागी, लोकेंद्र सिंह,राजीव राघव,अनिल गोयल,दिनेश एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियाँ सुनिश्चित कीं और सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






