Wednesday, October 22, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशश्री गोवर्धन महाराज की विधि विधान से घरों में पूजा अर्चना की...

श्री गोवर्धन महाराज की विधि विधान से घरों में पूजा अर्चना की गई।

श्री गोवर्धन महाराज की विधि विधान से घरों में पूजा अर्चना की गई।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के गांवों में गोवर्धन महाराज की पूजा विधिवत की गई। बुधवार को दिनभर क्षेत्र में लोगों ने दोपहर बाद अपने अपने घरों में श्री गोवर्धन महाराज की प्रतिमा आकर्षक ढंग से बनाई और विभिन्न प्रकार से सजाया गया। उसके बाद देर शाम विधिविधान से श्री गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। उधर गाय,भैस, बकरी,घोड़ा आदि पशुओं को सुबह अच्छे ढंग से नहलाया गया। उसके बाद उन पशुओं के गले,सींग,शरीर पर सजावट की गई।देर रात में लोगों की टीमों ने घर घर जाकर गोधन जगाने की परम्परा निभाई और गृह स्वामी से दक्षिणा ली। अहार क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान राहुल करण, मनोज, दिनेश, सुरेश,समर,रामभूल आदि मौजूद रहे। आज त्योहार के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त करते रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img