गंगा में लापता युवक का मिला शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहार क्षेत्र में रील बनाते समय गंगा में लापता हुए युवक की लाश स्थानीय गोताखोरों को बुधवार सुबह करीब नौ बजे घाट से आगे गंगा के किनारे अटकी हुई मिल गई है। पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भर दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके शव की एक बाज़ू में और कंधे में घाव बने हुए हैं, लगता है जल जीवीय ने मांस खा लिया हो। करीब 18 घंटे बाद युवक का शव मिल पाया है।
पुलिस उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग रहा है।