Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदीपावली त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।

दीपावली त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।

दीपावली त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।

डीके निगम/राहुल करण

बुलंदशहर/अहार क्षेत्र में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया और लोगों ने घरों को आकर्षक झालरों से सजाया। इसके बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। देहात क्षेत्र में पहली बार सोमवार और मंगलवार को लोगों ने गंगा घाटों पर स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।शाम के समय अपने अपने घरों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। उसके बाद झारखंडी मंदिर, मां चामुण्डा देवी मंदिर और शिव मन्दिर में दीये जलाए एवं प्रसाद वितरण किया।देर रात बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी छोड़ी। क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा। लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान की सजावट की। अहार, मौहरसा, जटपुरा,चरौरा, भगवन्तपुर,खालकपुर, हसनपुर वांगर,नगला नलू, औरंगाबाद ताहार पुर, खदाना आदि गांवों में दीपों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सोमवार और मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ दिन और रात में गश्त करते रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img