*दीपावली की खुशियां मातम में बदली*
रील बनाते हुए युवक का पैर फिसला गंगा में हुआ लापता।
डीके निगम/राहुल करण
बुलंदशहर/अहार क्षेत्र के गांव दरावर निवासी युवक गुड्डू पुत्र नरेश उम्र करीब 30 साल पैंटून पुल पर मोबाइल से रील बनाते समय अचानक पैर गंगा में फिसल गया और लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुड्डू दोपहर बाद गंगा स्नान करने मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर गया था। उसके बाद अधबने पैंटून पुल पर जाकर अपने मोबाइल से रील बनाने लगा,रील बनाते बनाते अचानक उसका गंगा में पैर फिसल गया और गहरा जल होने के कारण लापता हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना उसके परिजनों को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों द्वारा उस युवक की गंगा में तलाश शुरू की। खबर भेजें जाने तक तलाश जारी रही।उस युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक शादी सुदा था। दीपावली की खुशियां गम में बदल गई।