Monday, October 20, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के तरवां हॉकी मैदान पर 11000 दीप जलाकर मनाई दीपावली

आजमगढ़ के तरवां हॉकी मैदान पर 11000 दीप जलाकर मनाई दीपावली

जनसागर टुडे


आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के तरवां क्षेत्र के चौरी बेलहा पी जी कॉलेज तरवा के क्रीड़ा स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार शाम छोटी दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। तरवा क्षेत्र हॉकी खेल के लिए जनपद सहित पूरे देश में मशहूर है। यहां के खिलाड़ी देश व प्रदेश में स्पोर्ट हॉस्टल जूनियर इंडिया हॉकी टीम मे प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां की महिला हॉकी खिलाड़ी रांची स्पोर्ट्स हॉस्टल सहित देश के कई हॉस्टलों में हाकी की बारीकियों को सीख रही हैं।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह ने चौरी बेलहा महाविद्यालय की स्थापना की ।। साथ ही हाकी के खेल को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके बाद प्रभाकर सिंह ने अपने हाथों से हाकी की नर्सरी तैयार करने का संकल्प लिया जहां क्षेत्र के छोटे-छोटे नन्हे नन्हे बच्चे सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक तो शाम को 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक हाकी के गुण सीखते हैं। जिसके लिए हांकी के दो दो प्रशिक्षक लगाए गए हैं। जहां प्रतिवर्ष छोटी दीपावली के दिन मैदान के चारों तरफ सेंटर हाफ मध्यांतर रेखा गोल पोस्ट को इंगित करती हुई रेखा पर 11000 दीपक सजाकर दीपावली मनाई जाती है।
जिसमें हॉकी एकेडमी के बच्चे क्षेत्र के संभ्रांत लोग सहित चौरी बेलहा महाविद्यालय परिवार जोर शोर से तैयारी में लगा रहता है। जिसकी छटा अलग ही दिखाई देती है। प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने हाकी के मैदान पर छोटी दीपावली के अवसर पर 11000 दिए जलाकर एक अलग ही संदेश देने का प्रयास किया है।। प्रभाकर सिंह ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाकी हमारे क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय खेल है जिसे आगे बढ़ना बच्चों को हॉकी का गुण सीखना जीवन का उद्देश्य बन चुका है। और छोटी दीपावली के दिन खेल मैदान पर दीप जलाकर पूरे देश में संदेश देना है।
खेल समित के उपाध्यक्ष रामानंद राजभर दिनेश सिंह प्राचार्य सतीश चंद्र सिंह प्राचार्य रामाश्रय राजभर विजय यादव दिनेश मिश्र राणा सिंह संग्राम सिंह श्री सिंह गोलू अरविंद सिंह अखिलेश सिंह गुड्डू अरविंद सिंह सोनू यादव संदीप सिंह सोनू सिंह बृजेश यादव डॉ नरेंद्र पांडेय संग्राम सिंह अजीत सिंह इंद्रजीत यादव जयशंकर सिंह बृजेश सिंह जयप्रकाश सिंह शिवाजी सिंह कृष्णानंद मिश्रा अजीत सिंह प्रमोद सिंह लालता सिंह वकील सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे ।।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img