*संगठन व सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर गुलावठी में निकला भव्य पथ संचलन*
जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
संगठन व सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 5 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे नगर गुलावठी के मार्गों से होकर पथ संचलन निकाला गया।
भव्य पथ संचलन में नगर व क्षेत्र के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अपने व्यक्तित्व का परिचय देते हुए समर्पण भाव से पथ संचलन में शामिल हुए। सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने का संकल्प लिया।
100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर गुलावठी में महादेव बस्ती, करण वस्ती, रविदास बस्ती, भगत सिंह बस्ती, से निकला गया पद संचलन।
भव्य पथ संचलन में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने भारत माता की जयकारों से वातावरण गुंजनमान कर रखा था।
नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का हार्दिक अभिनंदन कर उत्साहित किया।
पथ संचलन श्री रामलीला प्रांगण से शुरू होकर नगर के शहीद स्मारक,सैदपुर रोड, बिजली घर चौक, पुराना बाजार, चामंड व जीटी रोड होते निकाला।
पथ संचलन में संचलन बैंड राष्ट्रीय धुन निकाल रहे थे ।जिससे सारा वातावरण रोमांचित हो रहा था।
काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।
पथ संचलन के समय सभी मार्गों पर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सतर्क था।
ताकि कोई अराजक तत्व किसी प्रकार की कोई हरकत ना करें।