Wednesday, October 15, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़कामरेड नागेश्वर तिवारी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

कामरेड नागेश्वर तिवारी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

जनसागर टुडे

आजमगढ़ अतरौलिया / सूरज सिंह – आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के महगुपुर ढाहर गांव निवासी, प्रख्यात समाजसेवी एवं कोयलसा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता रहे कामरेड नागेश्वर प्रसाद तिवारी का शनिवार की सुबह 83 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कामरेड नागेश्वर तिवारी ने जीवन भर जनसेवा को अपना ध्येय बनाया। वे 1988 तथा 1993 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई एम ) से अतरौलिया विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे थे। वर्ष 1975 की आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान उन्हें मीसा एक्ट के तहत छह माह तक जेल में रहना पड़ा था। लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान के लिए सरकार द्वारा उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा और पेंशन धारक का सम्मान प्रदान किया गया था। वे अपने विचारों की प्रखरता, वाकपटुता और सामाजिक सक्रियता के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया गया था।
उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे अंबेडकर नगर स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ किया जाएगा। पीछे दो पुत्र राकेश तिवारी एवं राजेश तिवारी, तथा दो पुत्रियाँ सुधा व रंजना हैं, जिनकी शादियाँ हो चुकी हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में नायब तहसीलदार बुढ़नपुर बंदना, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर, थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, भाजपा नेता चंद्रजीत तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, हर्षित सिंह, आनंद तिवारी, सुभाष निषाद, नीरज तिवारी, संतराम निषाद, सुनील पांडे, संतोष यादव, जयकिशन पांडे, मुन्ना श्रीवास्तव, फूलचन्द्र यादव, ब्रह्मदेव सिंह सहित अनेक संभ्रांत जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img