Friday, October 17, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष में रविदास बस्ती (नंबर 3)...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष में रविदास बस्ती (नंबर 3) में विजयदशमी उत्सव बनाया गया*

*
जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर (शताब्दी वर्ष )को भव्यता के साथ स्वयंसेवकों ने रविदास बस्ती नंबर 3 में विजयदशमी उत्सव के रूप में मनाया।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपी गुप्ता ( रिटायर्ड जज) ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला बुलंदशहर के जिला से सहसंपर्क प्रमुख डॉ संचय अग्रवाल रहे।
डॉ संचय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 पर्व में से एक विजयदशमी का पर्व होता है। जिसमें सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन के रूप में हिस्सा लेते हैं।
विजयदशमी के दिन 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा हुई थी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्तमान उद्देश्य पंच परिवर्तन है।
1–सामाजिक समरसता
2–परिवार प्रबोधन
3–पर्यावरण
4–स्वदेशी का भाव
5–नागरिक कर्तव्य ।
हम सभी को समर्पण भाव से राष्ट्रीय सेवा में जुड़ना चाहिए।
इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सभी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन में पूर्ण गणेश के साथ शामिल हुए।
स्वयंसेवकों में डॉक्टर संचय अग्रवाल, पारित चौधरी, वैभव कौशिक, आलोक, शिवकुमार, अमित नागर, मंगल चपराना, राजीव सैनी,, धर्मेंद्र तेवतिया, प्रिंस तेवतिया, अनुराग तोमर, शरद गर्ग, हैप्पी वर्मा, सुनील यादव ,ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र यादव, हर्ष गर्ग, तनुज, टीनू बोथ ,मयूर, सौरभ गोयल, प्रभात मुद्गल ,मन्नू पंडित ,प्रदीप पंडित, संजीव गोयल डिग्गू ,महेश वर्मा, रामजीलाल ,आदि सम्मानित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img