जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ के मेहनाजपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत कार्यक्रम आयोजन किया गया | इस दौरान मेहनाजपुर पुलिस ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को मिशन शक्ति अभियान,सुरक्षा कानूनो और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनो, सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं और महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबर के बारे में बताया गया | उन्हें आपात स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की सलाह दी गई | कार्यक्रम में वूमेन पावर हेल्पलाइन -1090,महिला हेल्पलाइन-182,आपातकालीन सेवा- 112,एंबुलेंस – 108, बाल संरक्षण- 1098 सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई | इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राएं मौजूद रही | छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान से जुड़े जानकारी को ध्यान से सुना | विद्यालय की अध्यापिकाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को हिम्मत देते हैं | मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल नें छात्राओ को आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया | उन्होंने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं होती बस उन्हें अपने अधिकारों को समझना और अपनाना जरूरी है |