Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़तरवा थाना मे अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

तरवा थाना मे अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनसागर टुडे

आजमगढ़ तरवां/ सूरज सिंह – आजमगढ़ के तरवां थाना पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस रखने के अरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | खरीहानी मे मौजूद तरवा थाना पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति बेलहाडीह की तरफ से पैदल चलते हुए खरीहानी चौराहे की ओर आ रहा है जिसके पास अवैध रिवाल्वर और कारतूस है | सुचना पर पुलिस ने कम्हरिया हाईडील के पास रात को 2.30 बजे गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानदीप यादव ऊर्फ विक्कु पुत्र जोगिंदर यादव ऊर्फ जोगी उम्र 24 वर्ष निवासी खरीहानी थाना तरवा आजमगढ़ के रूप मे हुआ |उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से एक अदद देसी रिवाल्वर 35 बोर एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया | आरोपी के खिलाफ तरवा थाना मे पहले से भी कई मुकदमा पंजीकृत है |आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया |मामला थाने मे 255/2025 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विविध कार्यवाही की जा रही है | अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक अतुल मिश्रा, उप निरीक्षक शिवम द्विवेदी, कांस्टेबल महेश यादव कांस्टेबल अभिषेक यादव को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा टीम के सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गई एवं इसी प्रकार कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img