Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति टीम ने खुर्जा में छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने खुर्जा में छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने खुर्जा में छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक

पुलिस संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने महिलाओं एवं छात्राओं को दी जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सेठ गंगा सागर जाटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर किया गया जागरूक।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में शनिवार को थाना खुर्जा नगर पर नियुक्त मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा स्कूल/कॉलेजो/मंदिरो/मुख्य बाजार/चौराहों एवं अन्य भीड भाड वाले स्थानों तथा वही सेठ गंगा सागर जाटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आ दि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम में इंस्पेक्टर राजेश कुमार एस आई प्रशांत यादव एस आई प्रेमवीर सिंह एस आई प्रतीम सिंह एस आई हर्ष गुप्ता महिला एस आई प्रीति महिला एस आई अंजू बघेल महिला कांस्टेबिल शिखा आदि शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img