महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति फेस 5.0अभियान के तहत किया गया जागरूक
शिकारपुर/ अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओं के साथ मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूक अभियान चलाया गया।जिसमें गांव मुमरेजपुर के अंबेडकर पार्क में गांव की महिलाओं के साथ एक चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया । मिशन शक्ति फेस5.0 के अंतर्गत जन समस्याएं सुनी गई। उपरोक्त प्रोग्राम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्य सरकार के निर्देशन के अंतर्गत फेस 5 के तहत संचालित किया जा रहा हैं।अतिरिक्त निरीक्षक रजनी वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति नारी शक्ति जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा।जिसमें महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक किया जा रहा हैं। इसके विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही। अब महिलाओं को अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है डरने की नहीं महिलाओं एवं छात्राओं को पुलिस से मदद लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों का कैसे इस्तेमाल करें। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए नारी हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076 ,112,181,102,108, आदि जैसे नम्बर जारी किए हैं जिन पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाए अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें आपात कालीन स्थिति में कौन सा नंबर प्रयोग करें। इसके साथ साथ तमाम प्रकार की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला पुलिस से अतिरिक्त निरीक्षक रजनी वर्मा,, महिला हेड कांस्टेबल ममता शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर शैलेन्द्र प्रताप सिंह महिला कांस्टेबल छवि कौशिक, सुभाष चंद्र, ग्राम प्रधान बुद्धपुर मुमरेजपुर से डॉ भीमप्रकाश गौतम राजकुमारी, सीमा देवी, गीता देवी, निराशा देवी, मंजू, सरिता, कविता, रूपवती, आदि उपस्थित रहे।

सुनीता देवी निशा बादल कुमार, नेमसिंह सम्राट कपिल सम्राट, प्रहलाद सिंह अभिषेक मास्टर सत्य प्रकाश सिंह समुद्र गुप्त मौर्य आदि मौजूद रहे।



सुनीता देवी निशा बादल कुमार, नेमसिंह सम्राट कपिल सम्राट, प्रहलाद सिंह अभिषेक मास्टर सत्य प्रकाश सिंह समुद्र गुप्त मौर्य आदि मौजूद रहे।