उत्तर प्रदेश महिला राज्य आयोग की अध्यक्षा पहुंची अपने पैतृक गांव जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कस्बा अहमदगढ़ में चल रहे 108 कुंडीय यज्ञ में महिला राज्य आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान हुई शामिल।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर


बुलंदशहर* अहमदगढ़ कस्बा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान 108 कुंडीय यज्ञ में भाग लेने पहुंची अहमदगढ़ में यह यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार द्वारा अहमदगढ़ में चल रहा है। बबीता चौहान ने कहा है ऐसे यज्ञ समय-समय पर क्षेत्र में होते रहने चाहिए साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है और सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चला रखा है जिससे महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। अहमदगढ़ के बाद बबीता चौहान अपने पैतृक गांव खखूड़ा पहुंची जहां पर उनके परिवार और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है उधर ग्रामीण और परिजन बबीता चौहान से रूबरू हुए बबीता चौहान ने अपने परिजनों का पूछा हाल चाल इस मौके पर उनके परिजन और ग्रामीण तथा अहमदगढ़ थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।