आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/थाना अहार पुलिस ने आगामी त्योहा
रों के मद्देनजर क्षेत्र में पूर्ण शान्ति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गांवों में फ्लेग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान तक अमन चैन कायम रहे। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। पुलिस गांव गांव जाकर फ्लेग मार्च निकालकर लोगों को समझा रही है। इसके बावजूद कोई व्यक्ति नहीं मानेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज क्षेत्र के अहार की सभी मस्जिदों में,दरावर,मौहरसा, खदाना और दुलखरा की मस्जिदों में पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराई गई है। फ्लेग मार्च के दौरान उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।