अहमदगढ़ में 108 कुंडीय महायज्ञ का हुआ समापन।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/ बुलंदशहर/अहमदगढ क्षेत्र के बिहारीलाल शर्मा फार्म हाउस के सामने अहमदगढ़ में शांति कुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पीताम्बर वस्त्र धारण कर यज्ञ में आहुति दी। उसके बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद शांति कुंज हरिद्वार गायत्री परिवार से आए परमेश्वर शाहू महाराज द्वारा चार दिवसीय 108 कुण्डीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा प्रारम्भ कर कहा कि यज्ञ से वायुमंडल का परिणकार व वातावरण का परिशोधन होता है। यज्ञ में आए सिकंदराबाद खुर्जा अलीगढ़ रतनपुर औरंगाबाद आंवलखेड़ा पहासू डिबाई तालबिबियाना पुठरी कला पतरामपुर बुलंदशहर आर एस एस शाखा का विशेष योगदान रहा। और क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष यज्ञशाला में मौजूद रहे। तथा उपस्थित लोगों ने बुराई छोड़ने व अच्छाई अपनाने का संकल्प लिया। वही एसपी ग्रामीण डॉ तेजवीर सिंह भी 108 कुंडीय हवन में शामिल हुए वही 108 कुंडीय हवन एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का चौथा दिन समापन हुआ इस मौके पर यज्ञ संयोजक निशी शर्मा रविन्द्र चौधरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा डीके शर्मा भाजपा नेता प्रवेंद्र देशवाल बबली भगत जी धर्मवीर सिंह कश्यप महावीर सिंह कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।