जनसागर टुडे
सिधौना/ मेहनाजपुर आजमगढ़ – कूबां पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादाआजमगढ़ में दीपक सिंह पुत्र स्व० रविन्दर प्रताप सिंह खुशनापुर के द्वारा नवनिर्मित वाणिज्य संख्या कक्ष का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के कर कमलों द्वारा करते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ नीलिमा सिंह, विनीता सिंह, संजय सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो० देवेंद्र प्रताप सिंह एवं आए अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो अभिमन्यु यादव द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर रितेश वर्मा, डॉ राजन पाण्डेय ,डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, डॉ सुरेंद्र पांडे एवं अन्य प्राध्यापक छात्र /छात्राएं स्वयंसेवक /सेविकाएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया।