चित्रकला के द्वारा हम अपने विचारों की अभिव्यक्ति व्यक्त करते हैं__राज्यसभा सांसद(भाजपा) सुरेंद्र नागर
जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी/बुलंदशहर/चौधरी वेदराम कॉलेज आफ हायर एजूकेशन द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत मेरा उत्तर प्रदेश, मेरा भारत 2047 थीम पर चित्रकला प्र
तियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन छात्रों ने अपने कला के माध्यम से स्वर्णिम भारत की कल्पना की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र नागर के द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फिजा सैफी, द्वितीय स्थान इंशा खान, एवं तृतीय स्थान राबिया ने प्राप्त किया। विजेता स्टूडेटस को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरीश चौहान प्रधानाचार्य पग पब्लिक स्कूल व संध्या देवी वर्मा चित्रकला विभाग आर्य कन्या इन्टर काॅलिज प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका में रहे। मुख्य अतिथि चै.सुरेन्द्र नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला के द्वारा हम अपने विचारों की अभिव्यक्ति व्यक्त करते है तथा चित्रकला हमें सकारात्मक बनाती है। चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना की गई है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा भारत का भविष्य निश्चित रूप से सुरक्षित हाथों में है। विकसित भारत के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी। काॅलिज प्राचार्या डाॅ दीप्ति शर्मा ने कहा कि कला का कार्य चित्रण करना ही नहीं बल्कि समाज को जागृत करना है। विजेता स्टूडेटस को सम्मानित करने के दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व चेयरमैन मंगत रामपाल, धर्मेन्द्र तेवतिया, राजवीर सिंह, अनुराग तोमर आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।