Wednesday, October 15, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के 14 थानो पर एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी...

आजमगढ़ के 14 थानो पर एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्राएं

जनसागर टुडे

आजमगढ़ / सूरज सिंह – मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद की छात्राओं ने इतिहास रच दिया। जिले के 14 थानों में छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई स्थानों पर मामलों का निपटारा भी किया। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितम्बर को शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर की थी। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के शहर कोतवाली, सिधारी, महिला थाना, मुबारकपुर, बिलरियागंज, जीयनपुर, महराजगंज, रौनापार, अतरौलिया, कप्तानगंज, बरदह, फुलपूर, सरायमीर व तहबरपुर थानों में छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। सभी थानो पर थाना प्रभारी बनी छात्राओं ने फरियादियों की समस्या को सुना और कई समस्याओं का सामाधन भी किया। लेकिन विभाग ने इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इसके अलावा जहानागंज, गम्भीरपुर, निजामाबाद और रानी की सराय थानों पर छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर संवाद स्थापित किया गया। यहां हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की गई। दुर्गा पूजा पंडालों व पंचायत भवनों में महिला बीट अधिकारियों ने चौपाल लगाई और बालिकाओं को जागरूक किया।जनपद के सभी स्कूल-कॉलेजों में भी मिशन शक्ति के तहत महिला बीट अधिकारियों ने छात्राओं को महिला अपराध संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। वहीं हॉटस्पॉट स्थलों पर एंटी रोमियो टीम ने गहन चेकिंग की।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img