विधायक और चेयरपर्सन ने रामलीला का फीता काट कर किया उद्घाटन।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/शिकारपुर/श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में शिकारपुर में श्री रामलीला महोत्सव का विधायक अनिल शर्मा और नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन राजबाला सैनी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर अनेक प्रमुख लोग, समिति के पदाधिकारी और संस्थापक सदस्य मौजूद रहे।
शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सभी दलों और धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया। सभी की मौजूदगी में विधायक अनिल शर्मा और नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन राजबाला देवी सैनी ने संयुक्त रूप से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों जनप्रतिनिधियों के साथ–साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग, समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार सिंघल, महामंत्री शैलेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वार्ष्णेय, पदमचंद जैन, शिवकुमार सैनी, गगन कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, नीरज मित्तल, दीपू मित्तल, कपिल देव शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, अशोक मित्तल, सचिन पाण्डेय, राम नरेश शर्मा, उमेश गर्ग और डॉक्टर एलएन गुप्ता आदि ने श्री राधा स्वरी श्री राधा रानी बड़ी सरकार रासलीला व रामलीला मंडल बरसाना के संचालक स्वामी ओम प्रकाश बृजवासी और उनकी टीम के कलाकारों का पूजन आदि किया। कलाकारों ने पहले दिन की लीला में नारद की मोह लीला और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म की लीला का मंचन किया। इस मौके पर समिति के अधिकांश संस्थापक सदस्य मौजूद रहे।
फोटो परिचय
शिकारपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक अनिल शर्मा और नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन राजबाला सैनी।