जनसागर टुडे
सिधौना /मेहनाजपुर आजमगढ- कूबां पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में आज 11:00 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा नारी शक्ति मिशन 5 का सजीव प्रसारण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में, छात्र-छात्राओं, सहायक अध्यापक डॉ० शैलेंद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, डॉ राणा प्रताप सिंह, डॉ सुरेंद्र पाण्डेय, डॉ अखिलेश पटेल, पंकज सिंह डॉ अमरकांत सिंह एवं अन्य कर्मचारियों के उपस्थिति में देखा गया। मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार की अनेक योजनाओं को गिनाया।